फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बच्चों की लंबाई यदि कम है तो...तुरंत छुड़वा दें ये चीजें, चिकित्सक बोले- बच्चों की मांसपेशियां हो रहीं कमजोर

अरुन पाराशर Updated Mon, 31 Mar 2025 04:48 PM IST

फास्ट-जंक फूड के बढ़ते चलन से बच्चों के पेट में केमिकल जमा हो रहा है। पेट में संक्रमण और हर तीसरे बच्चे में बौनापन की दिक्कत मिल रही है। आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल में आयोजित कार्यशाला में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के चिकित्सकों ने इस पर चिंता जताई है। डॉक्टरों ने टीकाकरण, पौष्टिक भोजन और शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया। गुरुग्राम के डॉ. अजय अरोड़ा ने बताया कि फास्ट फूड से बच्चों में मोटापा, मांसपेशियां कमजोर मिल रही हैं। आईपीए के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। सचिव डॉ. राहुल पेंगोरिया ने टीकाकरण का महत्व बताया। कहा कि ये संक्रमण और बीमारियों से बचाता है। कार्यशाला में डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. राजीव कृषक, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. युवराज सिंह आदि ने भी व्याख्यान दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें