आगरा में श्री श्याम बाबा सेवा मंडल की ओर से चतुर्थ स्थापना दिवस पर एक शाम श्याम बाबा के नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-7 स्थित दो मंदिर वाला पार्क में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बाबा श्याम के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया।