आगरा। बारिश में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की सर्वे में 70 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। इसको नष्ट करते हुए लोगों को जागरूक किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात में जलभराव होने से मच्छर पनपते हैं। इनके काटने से डेंगू-मलेरिया की बीमारी का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 70 घरों में लार्वा पाया गया। यह अधिकांश कूलर की टंकी में मिले थे। एंटी लार्वा का छिड़काव कर नष्ट करा दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि अभी तक डेंगू के 9 और मलेरिया के 13 मरीज मिल चुके हैं। ये सभी ठीक हो चुके हैं। कूलर की टंकी के पानी को तीन से सात दिन में बदल दें, जलभराव होने पर वाहनों का जला हुआ काला तेल छिड़क दें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छररोधी साधन अपनाएं।