आगरा के कोतवाली के दवा बाजार में नकली दवाओं के मामले में मंगलवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने बंसल मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। स्टोर बंद मिलने पर आसपास पूछताछ की और फिर दुकान पर नोटिस चस्पा कर लौट गई। मामले में आरोपियों को बयान देने के लिए दिल्ली आने के निर्देश दिए हैं।