सावन के पहले सोमवार पर रावली महादेव मंदिर में जहां तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ का पहुंचना शुरू हो गया, वहीं एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट से एसबीआई तिराहे तक वाहनों की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं के मंदिर में जाने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। यहां पर मेट्रो का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इस रास्ते से जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त भी निकलते हैं। मंदिर में भीड़ को देखते हुए पुलिस की व्यवस्था की गई थी। मगर उससे राहत नहीं मिल सकी। यहां से बालूगंज और सदर इलाके में पढ़ने वाले आधा दर्जन से अधिक प्रमुख स्कूलों के बच्चे भी निकलते हैं। उन्हें रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।