फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिल्प मेले में पहुंच रहे विदेशी पर्यटक, कांच के खिलौने बने आकर्षण का केंद्र

अरुन पाराशर Updated Sun, 05 Oct 2025 10:41 PM IST

आगरा में सदर बाजार स्थित गांधी शिल्प बाजार में सात अक्टूबर तक आयोजित शिल्प मेले में शहर के लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी लुत्फ उठा रहे हैं। देश भर के कई राज्यों से लोग अपने हुनर और उत्पादों का यहां प्रदर्शन कर रहे हैं और रोजगार कमा रहे हैं। खुर्जा की क्रोकरी, वाराणसी की साड़ियां, कानपुर के लेदर के उत्पाद साथ ही फिरोजाबाद के कांच के बने खिलौने विशेष तौर पर आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। हस्तशिल्प सहायक निदेशक रंजीत कुमार ने बताया कि यह मेला देशभर के हस्त शिल्पियों को प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है वे अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 1 से रात 10 बजे तक यहां आएं और मेले की रौनक बढ़ाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें