फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विधायक का फर्जी लेटर लगाकर की सुलभ इंटरनेशनल की शिकायत, नगर निगम की जांच में खुला फर्जीवाड़ा

लखनऊ की एक विधायक के फर्जी लेटर पर शहर के करीब 40 शौचालयों का संचालन संभालने वाली सुलभ इंटरनेशनल संस्था पर अवैध वसूली की शिकायत का मामला सामने आया है। नगर निगम ने शिकायत पर जांच शुरू की तो संस्था ने विधायक से संपर्क किया। तब पता चला कि विधायक ने शिकायत ही नहीं की है। इसके बाद विधायक ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर फर्जी पत्र लगाने की जानकारी दी। संजीव जैन नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी व लखनऊ के मलिहाबाद की विधायक जय देवी का एक शिकायती पत्र नगर निगम को मिला। आरोप लगाया गया कि सुलभ इंटरनेशनल संस्था शहर के शौचालयों में आने वाले लोगों व बच्चों से ज्यादा रकम वसूल रही है। विधायक की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन ने जांच शुरू करा दी। इस बीच संस्था के अधिकारियों ने जब विधायक से संपर्क किया तो शिकायती पत्र ही फर्जी निकला। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि विधायक का पत्र प्राप्त हुआ है। झूठी शिकायत करने व विधायक का फर्जी पत्र सौंपने वाले संजीव जैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें