आगरा। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही सर्द और हल्की हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हालांकि कोहरा और गलन न होने से लोगों को राहत मिली है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार दो दिन बारिश होने के आसार हैं।