फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष के करीबी ने होटल में बंधक बनाकर पीटा, कार-रुपये छीने; मुकदमा दर्ज

Arun Parashar Updated Fri, 15 May 2026 07:16 PM IST

आगरा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया के करीबी शैलेंद्र चाैधरी, देवेंद्र सिंह और दो अन्य के खिलाफ थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि करीबी ने उधार में दी रकम के बदले अधिक की वसूली की। इसके बावजूद रकम की मांग कर रहा है। बहाने से बुलाकर अपने होटल में ले जाकर बंधक बना लिया। वीडियो बना लिया। गाड़ी और 2.25 लाख रुपये छीनने के बाद छोड़ा। पुलिस मामले में जांच कर रही है। रोझोली, किरावली निवासी अनीश चाहर ने बताया कि धांधूपुरा निवासी शैलेंद्र चाैधरी से 6 महीने पहले दो लाख रुपये उधार लिए थे। 4 लाख रुपये दे चुके हैं। 5 मई को उसने अपने साथी की मदद से लव पाॅइंट पर बुलाया। शैलेंद्र के साथ उसके पिता देवेंद्र सिंह सहित दो अन्य लोग भी थे। अनीश का कहना है कि वो अपनी थार गाड़ी से गए थे। आरोपी अपनी गाड़ी में बैठाकर होटल में ले गया, जहां बंधक बना लिया। 6.50 लाख रुपये की मांग की। दो घंटे बंद रखा। इस दाैरान शैलेंद्र ने गर्म पानी भी डाला। रुपये नहीं देने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने गाड़ी और उसमें रखे 2.25 लाख रुपये भी गायब कर दिए। पीड़ित का कहना है कि पूर्व में शैलेंद्र पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उनके पास कमरे में बंद होने का वीडियो है। वह भाजपा जिलाध्यक्ष का करीबी है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर कार्यकर्ता उनका करीबी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें