क्लैट परीक्षा 2026 रविवार को अरसैना स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई शारदा यूनिवर्सिटी आगरा को इस बार परीक्षा केंद्र बनाया गया था। केंद्र स्टाफ अमिताभ के अनुसार कुल 1069 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन था, जिसमें 831 यूजी और 138 पीजी प्रोग्राम के विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति अच्छी रही। छात्रों को लॉजिकल सेशन लगा कठिन, परीक्षा देकर निकले कई छात्रों ने पेपर को आसान बताया, लेकिन अधिकांश ने माना कि लॉजिकल सेशन चुनौतीपूर्ण था ।सूर्यांश, यूजी परीक्षार्थी ने कहा,पेपर अच्छा रहा, लेकिन लॉजिकल पार्ट थोड़ा कठिन था।दिक्षा कोटा, छात्रा ने बताया, कुल मिलाकर पेपर आसान रहापर लॉजिकल सेशन में सवाल कठिन थे। बाकी सब ठीक रहा।