आगरा। बच्चे खसरे की चपेट में आ रहे हैं। इसमें तेज बुखार के साथ शरीर पर दाने और चकत्ते हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम बीते दो महीने में करीब 12 हजार बच्चों को टीका भी लगा चुकी है। इससे बचाव के लिए 16 से 27 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर 1.40 लाख बच्चों को टीका लगाया जाएगा।