आगरा के सिकंदरा स्थित रेणुका धाम में पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने वाली रूबी शर्मा के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। इसमें विवेचक ने फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने से लेकर मृतक की बेटियों और भाई के बयान को अहम माना है। कंकाल सुरेंद्र शर्मा का था? इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच होगी। कोर्ट से इसकी अनुमति मिल गई है। बेटियों ने मां के खिलाफ बयान दिए हैं। तीन जुलाई को हत्याकांड सामने आया था। रेणुका धाम निवासी सुरेंद्र शर्मा 18 मई से लापता थे। 26 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजन ने तलाश की लेकिन वो मिले नहीं। सुरेंद्र पत्नी रूबी शर्मा, 14 और 9 वर्षीय बेटियों के अलावा मां के साथ रहते थे। बड़े भाई अनिल शर्मा ने सिकंदरा पुलिस को भाई की हत्या की जानकारी दी थी।