उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई बारिश के चलते चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को चंबल नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़कर शाम 119 मीटर तक पहुंच गया। जिससे चंबल नदी किनारे बना शिव मंदिर डूब गया है।नदी का जलस्तर 7 तक मीटर बढ़ गया। जलस्तर तेजी से बढ़ाने के साथ मांगलवार की शाम मोटर वोट चम्बल रेत में फंसने की वजह से एक इंजन फेल हो गया जिसे ठीक कराया जा रहा है। वहीं नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से मोटर वोट संचालन बंद करा दिया गया है जिसकी वजह से बुधवार की सुबह यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोटर वोट संचालक राजवीर वर्मा ने बताया इंजीनियर को बुलाया गया है शाम तक मोटर बोट को दुरुस्त कर दिया जाएगा। वही सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए प्रशासन द्वारा चंबल नदी में मोटरबोट का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। लगातार बढ़ रही जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। आसपास के गांव में भी निगरानी रखने के लिए अधिनिस्थों को निर्देशित किया गया है।