पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद आगरा में जगह-जगह जश्न मनाया गया। सड़कों पर उतरकर लोगों ने मिठाइयां बांटने के साथ तिरंगे लहराकर भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व जताया। अनुपम ओमेरियन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी कमला नगर में भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत माता के जयकारे लगाए गए।