फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हडि्डयों से भरा कैंटर पकड़ा...बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा; चालक बोला- मथुरा में भी रोका था

आगरा में हाईवे स्थित रामबाग फ्लाईओवर कट पर सोमवार रात को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक कैंटर को जबरन रोक लिया। उसमें गोमांस ले जाने का शक जताया। हंगामा करते हुए कैंटर में तोड़फोड़ कर दी। इससे हाईवे पर वाहन रुक गए। जाम की वजह से 1 किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। मगर, वो 2 घंटे तक हंगामा करते रहे। बाद में कुछ को हिरासत में ले लिया गया। तब कहीं मामला शांत हो सका। सहारनपुर निवासी ट्रक चालक दानिश ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ भरतपुर नगर निगम की ओर से नीलाम की गईं पशुओं की हड्डी लेकर सहारनपुर जा रहा था। रविवार को मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैंटर को रोक लिया था। वहां से पुलिस ने 24 घंटे तक जांच की। इसके बाद कैंटर को छोड़ दिया। सोमवार रात 8:30 बजे जैसे ही वो भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर चढ़ा, वैसे ही पीछे से बाइक सवार युवकों ने रोकने का प्रयास किया। वह आगे जाने लगा। मगर जवाहर पुल पार करते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोक लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें