खेडा राठौर के मझटीला गांव में किसान लाल सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने ही रंजिशन अपने पड़ोसियों को फंसाने के लिए पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया था। कुल्हाड़ी सिर में धंसी रह गई थी।