फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिशुओं को कान और गले के संक्रमण से बचाता है स्तनपान

स्तनपान शिशुओं के लिए औषधि है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। यहां तक कि गले और कान के संक्रमण से भी बचाव होता है। ऐसे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए पहली से 7 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रसव के घंटे भर में ही नवजात को स्तनपान कराना जरूरी है। छह माह तक स्तनपान कराया जाना चाहिए। इससे कई बीमारियों से बचाव होता है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि मां के दूध में प्रोटीन, वसा, कैनोरी, लेक्टोज, विटामिन, आयरन, एंजाइम समेत अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास में सहयोगी हैं। इससे बच्चों में निमोनिया, डायरिया और कान-गले के संक्रमण से बचाव होता है। एसएन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनल जैन ने बताया कि स्तनपान कराने से प्रसूताओं में स्तन कैंसर का खतरा भी कम होता है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू केसरवानी ने बताया कि प्रसव के बाद मां का गाढ़ा पीला दूध शिशुओं को बीमारियों से बचाव करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें