आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र के अंतर्गत कुर्राचित्तरपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त वीरेंद्र पुत्र स्व. नत्थी निवासी फूलपुर थाना इरादतनगर के रूप में हुई। एसएचओ इरादतनगर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।