आगरा। लीड्स अप समूह रक्तदान फाउंडेशन की ओर से श्री श्याम लाडला सेवा समिति के सहयोग से रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर 15 मार्च को विजय नगर स्थित विजय क्लब में आयोजित होगा। बुधवार को जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में पोस्टर जारी करते हुए अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद मरीजों के लिए 200 यूनिट रक्त की उपलब्धता का लक्ष्य रखा गया है। उपाध्यक्ष रॉबिन गुप्ता ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य और खून की जांच भी होगी। कार्यक्रम में नितेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, विनय अग्रवाल, विष्णु खंडेलवाल, पूजा गुप्ता, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।