भाजपा महामंत्री के बिगड़े बोल.... 'ऑफिस में घुसकर ऐसी की तैसी करूंगा', रामप्रताप बोले- अफसर खुद को राजा समझते हैं सत्तारूढ़ भाजपा के पदाधिकारियों में अटपटी बयानबाजी करने की होड़ लग गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के बाद अब प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को आयोजित एक स्वागत समारोह में अफसरशाही पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ अधिकारी अपने को राजा समझते हैं। जिस दिन तय कर लिया, ऑफिस में घुसकर ऐसी की तैसी करूंगा।