आगरा में भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ स्वदेशी अपनाकर लड़ाई लड़ सकते हैं। हम लोग जाने जाते हैं तो सेवा कार्य से जाने जाते हैं। हम लोग पहले स्वयंसेवक हैं। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी वर्ष है, अगर कोई रह गया है तो पथ संचलन में शामिल होकर भागीदारी करें। अगर नहीं शामिल हो पाए तो हमेशा पछताना पड़ जाएगा।