फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हिस्ट्रीशीटर और बेटों पर भाजपा नेता ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप, एफआईआर दर्ज

आगरा के थाना नाई की मंडी क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर जलालुद्दीन और उसके बेटों पर भाजपा नेता ने जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। धाकरान निवासी भाजपा नेता नवीन कुमार प्रजापति ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि 23 मार्च को डीसीपी सिटी के पास किसी काम से कलेक्ट्रेट गए थे। वहां से लौटते समय एमजी रोड पर कलेक्ट्रेट गेट के पास जलालुद्दीन और उसके बेटे मुजीब शेख उर्फ शेख, दाउद शेख, दानिश उर्फ उमेर और बिलाल निवासी सगीर फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर ने रास्ता रोक लिया। पुराने मामले में पैरवी और गवाही न देने के लिए धमकाया। जान से मारने की नीयत से हॉकी से हमला किया। वह किसी तरह जान बचाकर वह डीसीपी कार्यालय के पास पहुंचे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें