उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 90वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को मनाया जा रहा है। इसका आयोजन स्वामी विवेकानंद ब्लॉक खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में हो रहा है। इस मौके पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 117 पदक और 55 पीएचडीधारकों को डिग्री प्रदान करके सम्मानित किया। उन्होंने मंच से युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण पर जोर दिया। उन्हें बेहकर करने के लिए प्रेरित किया।