फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बच्चे को अगवा करने की कोशिश, शोर मचाने पर भागे

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के रोहता से मंगलवार की रात बाइक सवारों ने चार वर्षीय बच्चे को अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर बाइक सवार उसे छोड़कर भाग गए। रोहता निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी हेमा का बमरौली अहीर रोड, रोहता पर बुटीक कलेक्शन है। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दुकान पर पत्नी बैठी थी। दुकान के पास उनका चार वर्षीय बेटा नैतिक खेल रहा था। तभी बाइक सवार आए और उनके बेटे को जबरन उठाकर ले जाने लगे। पड़ोस में डेयरी चलाने वाले पप्पू ने बच्चे को उठाते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचाया। इस पर बाइक सवार बेटे को छोड़कर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें