फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत माता की जयकारों से गूंजा अर्जुन नगर

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अर्जुन नगर क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीयता और एकजुटता का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम आजादी के पर्व को और गौरवशाली बना सकते हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महेश शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, अजय नोतनानी, विकास अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें