फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर दौड़ती ऑल्टो बनी आग का गोला, कूदकर बचाई कार सवारों ने जान

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई। फिरोजाबाद के टूंडला से वृंदावन जा रही फैमिली कार में सवार थी। आग लगने के बाद चार लोग जैसे-तैसे बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुए। आग टायर तक पहुंचते ही जोरदार धमाका होनेगे और कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कार बुरी तरह जल गई। घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर प्रभावित रही। गनीमत रही कि सभी चारों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें