आप स्वस्थ हैं और बेहतर जीवन जी रहे हैं लेकिन भविष्य में कोई गंभीर बीमारी तो नहीं होगी, ये पता करना अब आसान हो गया है। आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी (एआई) जेनेटिक स्क्रीनिंग कर कैंसर, किडनी, लिवर, हार्ट जैसी गंभीर बीमारियां के खतरे को पूर्व में ही बता देगा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया की जेनरेटिव एआई फॉर हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की कार्यशाला में विशेषज्ञों ने एआई की उपयोगिता पर व्याख्यान देते हुए ये बातें कहीं।