फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कभी यात्रियों से गुलजार रहने वाला आगरा का राजा मंडी स्टेशन अब पड़ा है सूना, जानें वजह

आगरा का राजा मंडी स्टेशन कभी यात्रियों की भीड़ से गुलजार रहता था, लेकिन आज इस स्टेशन पर सन्नाटा रहता है। स्टेशन पर हमेशा ही यात्रियों की संख्या कम दिखाई देती है। पूर्व में यहां पर साप्ताहिक और दैनिक रूप से चलने वाली ट्रेनों का ठहराव होता था। ऐसे में रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की संख्या भी स्टेशन पर उमड़ती थी। स्टेशन पर अब न तो इतनी भीड़ रही है और न ही इतनी ट्रेन रूकती हैं। वहीं स्टेशन पर कुछ समय पहले ही करोड़ों रुपए लगाकर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया गया। बड़ा सवाल यह है कि जिस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम है, वहां पर यात्री सुविधाओं का क्या काम। स्टेशन पर काम करने वाले कुली धारा ने बताया की पहले यहां पर करीब 40 से 45 ट्रेनों का ठहराव था। अब मात्र 12 से 13 ट्रेन ही यहां पर ठहरती है। इसकी वजह से यात्री भी कम संख्या में आते हैं। ऐसे में उनका रोजगार भी ठप हो गया है। रोज 100, 200 रुपए कमाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें