आगरा के लेडी लॉयल (महिला चिकित्सालय) के लिए नए भवन का निर्माण होना है। इसी में चिकित्सकीय सेवाएं संचालित होंगी। शासन से 86 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। पहली किस्त के तौर पर 37 करोड़ रुपये भी प्राप्त हो गए हैं लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।