आगरा व्यापार मंडल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान करने के लिए लोगों की भीड़ लगी। दोपहर तक करीब 700 लोग रक्तदान कर चुके हैं। सभी रक्तदाताओं को हेलमेट दिया जा रहा है। अभी तक 3000 से अधिक लोगों का पंजीकरण हो चुका है। रात तक शिविर का संचालन होगा। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि 2 हजार लोगों के रक्तदान का लक्ष्य तय किया गया है। इन यूनिटों को जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा।