उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से करीब एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। सभी लोग राजस्थान में गमी होने पर गए थे। वहां से लौटकर घर आ रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे। एक दर्जन घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसा सैंया थाना क्षेत्र में हुआ।