फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में रिश्वतखोर लेखपाल की कार से मिलीं 500 के नोटों की गड्डियां

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 01:41 PM IST

ताजनगरी आगरा के सदर तहसील में तैनात लेखपाल भीमसेन चौधरी की कार गुरुवार की सुबह खोली गई। कार से 500 के नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं। आरोपी बुधवार को हंगामा होने पर कार छोड़कर फरार हो गया था। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। सुबह फोरेंसिक टीम व अधिकारियों की निगरानी में खोली गई। हालांकि कार खोलने के दौरान शिकायतर्कता मौके पर नहीं पहुंचा। बताते चलें कि लेखपाल भीमसेन चौधरी पर बमरौली कटारा निवासी उमेश यादव का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति का नाम खतौनी में गलत दर्ज हो गया है। इसके संशोधन के नाम पर लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन चौधरी ने उनसे दस लाख रुपये रिश्वत ली है। एक होटल में उनका लेखपाल से सौदा हुआ। पांच लाख रुपये कार की आगे की डिग्गी में रखे, जबकि पांच लाख रुपये पीले रंग के एक लिफाफे में कार की पिछली सीट पर रखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें