आगरा के सिकंदरा के गांव अरतौनी में पिछले दस दिन से साइकिल चलाने का खेल चल रहा है। साइकिल पर खेल करने वाला युवक दैनिक क्रिया से लेकर सभी काम साइकिल पर ही करता है। आज खेल का आखिरी दिन है। खेल दिखाने वाले साइकिल चालक ने कल रात 10.30 बजे शाम से आज रात 10.30 तक जमीन के अंदर समाधि ले ली है। किसी से अनुमति भी नहीं ली गई है। कोई अनहोनी होती है तो कौन होगा जिम्मेदार।