उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की रात एक मैरिज होम पर शादी समारोह का आयोजन हो रहा था। चंहुओर खुशियों का माहौल था। इसी बीच अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने जानकारी की तो पचा चला कि लाखों रुपयों और जेवर से भरा बैग गायब हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के ककुआ स्थित हरिओम वाटिका का है। यहां शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे शादी समारोह के दौरान दूल्हे के ताऊ के पास से पॉलिथीन में रखें सोने और चांदी के गहने और करीब 2.5 लाख रुपये गायब हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से भी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।