उत्तर प्रदेश के आगरा में एक स्कूल की महिला प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। प्रिंसिपल ने शिक्षिका को स्कूल में देरी से आने पर टोक दिया। जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।