आगरा में पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने शास्त्रीपुरम में सोमवार की देर रात पशुओं की दवाएं बनाते हुए दो अवैध फैक्टरियां पकड़ीं। यहां पैकिंग मशीन, कच्चा माल और निर्मित दवाएं मिली हैं। पुलिस और औषधि विभाग के अधिकारी दवाओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर इनके संचालक अश्वनी गुप्ता और सौरभ दुबे पकड़े गए हैं। दो साल से अधिक समय से फैक्ट्री चल रहीं हैं। कच्चा माल कहां से खरीदते हैं और कहां बिक्री करते हैं, इसकी पूछताछ चल रही है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि दवाओं को सूचीबद्ध कर रहे हैं, जांच को नमूने भी लेंगे।