फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा के शमसाबाद में पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना घेरा, लगे मुर्दाबाद के नारे

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के चंदौरा निवासी ओम प्रकाश के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट की। परिवार के लोग मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। यहां घायल ओमप्रकाश भी उनके साथ था। थाने में पूरी रात ओम प्रकाश परिवार के लोगों के साथ रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। जिसके बाद आज सुबह पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। यहां थाने का घिराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना पर पहुंच एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें