मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 19 लोगों की जान चली गई थी। इनमें से 4 मृतकों की पहचान हो गई थी। जबकि अन्य शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में 15 मृतकों के अवशेष भेजे गए हैं। पुलिस ने जो अवशेष भेजे थे, उनमें से डीएनए की प्रोफाइल बनाने का काम लगभग पूरा हो गया। आज परिजन के डीएन से मिलान भी पूरा किए जाने की उम्मीद है।