फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 1100 लोगों ने 11 बार किया हनुमान चालीसा का पाठ

आगरा में शनिवार को सूरसदन में भक्ति और श्रद्धा के साथ 1100 भक्तों ने एक साथ 11 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। आयोजन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के उदघोष से गूंज उठा। भक्तों में इससे आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। संध्याकाल में राम स्तुति के साथ विधिवत मंत्रोच्चारण किया गया, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान राम और हनुमान जी से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस आयोजन में बालाजी प्रॉपर्टी, रसोई रतन, प्रसादम, अंधा पंसारी, डबल तलवार, एसएससीए, वीएलसीसी, शंकर एडवर्टाइजमेंट, अग्रवाल एडवर्टाइजमेंट ब्यूरो, रहा परफ्यूम्स, सन ग्राफिक्स, भोले बाबा ग्रुप, सुधीर बैंड और जन संदेश का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन से भक्तों में उत्साह और संतोष का भाव देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें