आगरा में लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में सर्व सहाय सेवा समिति की ओर से 12वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को 11 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान नवयुगलों को पदाधिकारियों ने आशीर्वाद देकर सुखद भविष्य की मंगल कामना की।