फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव परिणाम: मुलायम सिंह की भतीजी सपा के गढ़ में नहीं खिला सकीं 'कमल'

Wed, 05 May 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव समाजवादी पार्टी का गढ़ कह जाने वाले मैनपुरी जिले में भाजपा का कमल नहीं खिला सकीं। जिला पंचायत चुनाव में सैफई परिवार की बेटी की हार से जहां सपाई खेमे में खुशी है तो वहीं भाजपा नेता मायूस हैं। संध्या को सपा प्रत्याशी ने 1907 वोटों से हराया है। मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद हैं। चार में से तीन विधानसभा सीटों पर सपा काबिज है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भी वर्ष 1991 से सपा का कब्जा है। सत्तारूढ़ भाजपा अब यहां से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कमल खिलाना चाहती है। इसलिए सपा से बगावत करने वालीं मुलायम की भतीजी को भाजपा ने टिकट दिया था, लेकिन संध्या जीत दर्ज नहीं कर सकीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें