फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चार जिलों की पुलिस का अपराधियों पर ऑपरेशन प्रहार, जानिए आईजी ने क्या कहा...

Sun, 20 Jun 2021 04:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

रेंज के चार जिलों में ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने एक महीने में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की। 87 नए हिस्ट्रीशीटर बनाए गए हैं। अपराधियों की 49.4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। 1761 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि 15 मई से अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में पुलिस ने एक महीने तक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। 25 हजार और उससे कम के 58 इनामी अपराधी पकड़े जा चुके हैं। 87 बदमाशोें की हिस्ट्रीशीट खोली गईं। इनमें आगरा में 24, मथुरा में सात, फिरोजाबाद में 35 और मैनपुरी के 21 हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। इसके अलावा 250 अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 11 नए गैंग पंजीकृत किए गए। इनमें आगरा में नौ गैंग के 60 सदस्य हैं। मथुरा के दो गैंग के 11 सदस्य हैं। चार गैंग लीडर सहित 17 को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें