फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरंगजी मंदिर में एक दिन बाद मनाई जन्माष्टमी, कान्हा का हुआ अभिषेक

न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 01 Sep 2021 05:12 PM IST

धर्मनगरी के प्रमुख श्री रंगनाथ मंदिर में कान्हा का जन्मोत्सव वैदिक परम्परानुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व पर मन्दिर परिसर में विशेष रूप से आकर्षक विद्युत व पुष्पों की सजावट की गयी। भक्तों को कोरोना गाइड लाइंस के अनुरूप ही महाभिषेक के दर्शन सुलभ कराए गए। तीर्थनगरी में दक्षिणात्य शैली के प्रमुख श्री रंग मंदिर में वैदिक परम्परानुसार नित्योत्सव आयोजित होते हैं। मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व भी पांचगिक मान्यताओं के अनरूप नक्षत्र व तिथि के संयोग पर मनाया जाता है। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र व अष्टमी तिथि का सुयोग बनने पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में विशेष रूप से पुष्पों व हरे पत्तों की सजावट की गई। भक्तों ने आकर्षक रंगोली सजाई तो पूरे परिसर में विद्युत सजावट की गई। शुभ मुहर्त में श्री लड्डू गोपाल का महाभिषेक षोडशोपचार पद्वति से पूजा अर्चना के बाद शुरू किया गया। गौ दुग्ध, दही, शर्करा, मधु, गौ घृत, इत्र, इत्यादि से अभिषेक कर वैदिक ऋचाओं का सस्वर पाठ करते हुए सर्वांग चंदन लेपन कर सहस्त्राभिषेक किया गया। बाद में ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार धारण करा कर कुंभ आरती उतारी गयी। कुंभ आरती के बाद भगवान को दूध अर्पित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें