फिरोजाबाद में शिवपाल यादव ने GST पर अपनी राय रखी और इसी बहाने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। शिवपाल यादव ने कहा कि, केंद्र सरकार ने GST लागू करने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे जिनमें से एक बेरोजगारी घटाने का दावा भी शामिल है तो अब देखना ये होगा कि GST आने से बेरोजगारी पर क्या असर पड़ता है।