उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कैमरे पर दबंगई दिखाते हुए एक ऐसा बयान दे दिया है जो अब उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दरअसल, महेंद्र नाथ पांडेय इन दिनों आगरा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने और उनके काफिले में शामिल किसी भी गाड़ी ने टोल टैक्स नहीं दिया।वहीं जब पत्रकारों ने इस बाबत उनसे सवाल किए तो उन्होंने पूरी दबंगई के साथ टोल देने से साफ इनकार करते हुए खुद के सांसद होने का हवाला दिया।