यूपी के भदरसा में प्रशासन ने लोगों को अपने घरों में शौचालय नहीं बनवाने पर बुरी सजा दी है। दरअसल सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत जो लोग अपने घरों में शौचालय नहीं बनवा रहे हैं, बीडीओ साहब ने उन घरों की बिजली कटवा दी है। बीडीओ के इस एक्शन के बाद करीब एक दर्जन लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।