आगरा जिले में दूसरे चरण के तहत कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। दूसरे चरण में शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन, नगर निगम, नगर निगम के कर्मचारियों को टीका लगाया गया। बूथों पर स्टाफ का सत्यापन करने के बाद वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 30 मिनट तक उनको चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। एसएन मेडिकल कॉलेज में टीका लगवाने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को ये लगवानी चाहिए।