फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: किसानों ने किया बिल का विरोध, सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 25 Sep 2020 04:15 PM IST
Abhishek Saxena वीडियो डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

कृषि बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान शुक्रवार को एक्सप्रेस-वे के खप्परपुर पर चक्का जाम करने जा रहे थे। पुलिस ने इन सभी को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से पहले से ही रोक दिया। इस बात को लेकर पुलिस से भाकियू पदाधिकारियों की तड़का-भड़की भी हुई। भाकियू ने मथुरा-बलदेव मार्ग को पौन घंटे तक जाम रखकर केंद्र सरकार को कोसा। बिल वापस लेने की आवाज बुलंद की। पुलिस के समझाने पर जाम खुल सका, इसके अलावा गोवर्धन, नौहझील के बाजना और मांट में भी प्रदर्शन करते हुए भाकियू ने ज्ञापन सौंपा। भाकियू टिकैत के अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर किसान चक्का जाम को सड़कों पर उतरे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें