आगरा में थाना एमएम गेट के नूरी गेट इलाके में शुक्रवार को शौचालय निर्माण के मामले में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे कई लोगों को चोट भी लगी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को डांट-डपट कर मामला शांत कराया। सूत्रों के मुताबिक नूरी गेट इलाके में नगर निगम की ओर से शौचालय बनवाया जा रहा है, जिसे लेकर वाल्मीकि और कोरी समाज के लोगों में तकरार है।