आगरा में शादी के दस साल बाद भी जब बच्चा पैदा नहीं हुआ तो अपनी मां के साथ मिलकर पति ने अपनी पत्नी को नजरबंद कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, सास और पति पीड़िता के साथ मारपीट भी करते थे। मामले की भनक पीड़िता के मायके वालों को लगी और वो महिला संगठन और पुलिस के साथ अपनी बेटी को छुड़ाने पहुंचे।